Chandauli News: फायर सर्विस टीम ने पुलिसकर्मियों को किया जागरूक
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। थाना परिसर में बुधवार को फायर सर्विस टीम ने अग्नि सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। फायर कर्मियों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों और काबू पाने के तरीकों की जानकारी दी। डेमो के जरिए घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर बुझाने का तरीका बताया गया। बताया कि घबराने के बजाय सतर्कता से काम लें, गैस रिसाव पर बिजली के स्विच ऑन-ऑफ न करें, खिड़की-दरवाजे खोलकर गैस बाहर निकलने दें और आपूर्ति बंद करें। शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर पहले विद्युत आपूर्ति बंद करें। फायर कर्मियों ने कहा कि शुरुआती समय में अग्निशमन उपकरणों का सही इस्तेमाल कर बड़े हादसे को रोका जा सकता है। इसके लिए उपकरणों की जानकारी और नियमित अभ्यास जरूरी है। आग लगने पर लोगों को सुरक्षित स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.