चंदौली, नवम्बर 13 -- Chandauli News: चंदौली। कोडरिया बसारिकपुर के पास बुधवार की रात गोवंश तस्करी के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भगने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। वहीं दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने क्रूजर वाहन से दो गोवंश बरामद किए। पुलिस टीम फरार तस्कर की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच कोडरिया-बसरिकपुर मार्ग से चंदौली-सकलडीहा हाईवे की तरफ जाते समय सामने से एक संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया। इसपर वाहन से पुलिस टीम फायरिंग की गई। साथ ही वाहन में सवार तस्कर चलती गाड़ी से उतरकर खेतों में भागने लगे। पुलिस टीम ने भाग रहे तस्करों को रुकने एवं आत्मसमर्पण क...