चंदौली, जुलाई 3 -- Chandauli News: सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में 35 वर्षीय मजदूर ने फांसी लगाकर की शुक्रवार की सुबह जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है।ओरवा गांव के देवलाल राजभर के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राजभर ने सुबह अपने करकटनुमा घर में लगी बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी लगाकर फांसी के फंदे पर लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के कार्रवाई में जुट गई है। पत्नी रीता, पुत्र शुभम, पुत्री प्रिया और परी सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। प्रभारी कोतवाल वरुणेंद्र राय ने बताया कि मजदूर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्ट...