Chandauli News: फर्श पर सो रही किशोरी की जहरीले सर्प के काटने से मौत
चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रइया गांव में बीते शनिवार की देर रात 15 वर्षीय किशोरी को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पहुंचे। लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बीएचयू ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रइया गांव निवासी अनिल की पुत्री पिंकी शनिवार की रात अपनी बड़ी बहन गंगा और जमुना के साथ फर्श पर सो रही थी। इस बीच जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। इसपर उसने अपनी बहनों को जगाया और किसी चीज के काटने की जानकारी दी। बहनों ने सर्प को रेंगते हुए देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर पिता अनिल और माता शिमला देवी दौड़कर उनके पास गए। परिजन पिंकी की बिगड़ती हालत देखकर उसे तुरंत प्राथमिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.