Chandauli News: प्राथमिक स्कूल के किचन से गैस सिलेंडर समेत सामान चोरी
चंदौली, सितम्बर 28 -- Chandauli News: नियामताबाद (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोहणा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते रविवार की रात चोरों ने किचन का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से गैस सिलेंडर, बर्तन, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वजीत मौके पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा जैसे तैसे हैं। इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टया पड़ोस के ही नशेड़ी प्रवृत्ति के कुछ युवकों के घटना में शामिल होने का आशंका है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.