Chandauli News: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा
चंदौली, अगस्त 15 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निगम वाराणसी के वार्ड नंबर 48 सुजाबाद पड़ाव स्थित 'शान्ति निवास' में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भक्तिमय माहौल में हुआ। महोत्सव के पहले दिन क्षेत्र में एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति गीतों और डमरू की थाप पर पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान पारंपरिक पीली और लाल साड़ियों में सजी महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा में डमरू दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। डमरू की ध्वनि और पारंपरिक वादन से माहौल शिव-शक्ति की भक्ति में सराबोर हो गया। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.