Chandauli News: प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चोरी
चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ में बीते सोमवार की रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर से घंटा चुरा लिए। ग्रामीणों का कहना है कि रामगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर पर वर्षों से टंगा पीतल का घंटा चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण पूजन अर्चन करने के लिए तो घंटा गायब देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बैराठ क्षेत्र के कई मंदिरों से घंटे चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन उन मामलों का आज तक पर्दाफाश नहीं हो सका। इसी बीच रामगढ़ स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से कुछ समय पहले त्रिशूल, डमरू सहित अन्य पूजा सामग्री चोरी कर ली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.