Chandauli News: प्रशासक बनाए जाने के बाद भी भुगतान डंप होने से परेशानी
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की ओर से बीते 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। लेकिन विकास खंड के कुल 104 गांवों में भुगतान नही होने से विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है। जिसे लेकर ग्राम प्रधान बने प्रशासक ब्लॉक का चक्कर काट रहे है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया ठप होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है, जिससे गांव का विकास बुरी तरह प्रभावित है। गांव में साफ सफाई पेयजल के लिये हैंडपंप की मरम्मत सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासक परेशान है। प्रशासक नियुक्त होने के बाद से किसी भी नए कार्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीण विभिन्न विकास योजनाओं से वंचित हो रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.