Chandauli News: प्रधान के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से दी धमकी, गिरफ्तार
चंदौली, जुलाई 27 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान ग्राम प्रधान अमरदेव यादव उर्फ नेमी की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिर गई। आरोप है कि प्रधान के बेटे आदर्श ने पिस्टल उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर कार्रवाई करने में जुटी है। हालांकि वायरल वीडियो का हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं कर रहा है। क्षेत्र के अमिलाई गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान और प्रधान पद की तैयारी कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। इसी दौरान वर्तमान प्रधान नेमी यादव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.