Chandauli News: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाने की पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और एडिट कर अपमानजनक फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि क्षेत्र के खुरहट परशुराम निवासी आरोपी सत्येन्द्र प्रसाद प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और फोटो एडिट कर वायरल किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल भरत सिंह, आशीष कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.