Chandauli News: प्रदेशीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में नगमा खातून अव्वल
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 70वीं प्रदेशीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में चहनियां स्थित खंडवारी देवी इंटर कालेज की छात्रा नगमा खातून ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रा ऊंची कूद में अव्वल रही है। उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छात्रा की सफलता पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी है। सिंगहा गांव निवासी निजामुद्दीन की बेटी नगमा खातून खंडवारी देवी इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। प्रधानाचार्य डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगमा ने विद्यालय के कोच सोनू यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान लाकर विद्यालय और जनपद का नाम रौशन किया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में बरोटीवाला के तोहिद ने मारी बाजी वह छत्तीसगढ़ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.