Chandauli News: प्रतियोगिता में प्रिया, वंदना, अर्पिता, शिवानी और मीनू रहीं प्रथम
चंदौली, नवम्बर 6 -- Chandauli News: इलिया। विकासखंड शहाबगंज के प्राथमिक विद्यालय मंगरौर में गुरुवार को चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली और आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रिया, वंदना, अर्पिता, शिवानी और मीनू रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर आकृति, परी, शालू, दिव्यांशी, निखिल और रेहान सहित अन्य छात्र-छात्राएं रहीं। प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है। पढ़ाई के साथ कला-सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.