Chandauli News: प्रतियोगिताओं मे श्रेया बनी मिसेज तीज
चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर स्थित एक होटल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक समाज सेविका नीलम सिन्हा ने बताया कि भाद्रपद तृतीया को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा और सोलह श्रृंगार करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना से व्रत करती हैं। उन्होंने कहा कि घर की चारदीवारी में जीवन बिताने वाली महिलाओं के जीवन में रंग भरने और कुछ पल अपने लिए जीने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांशी जेटली की गणेश वंदना से हुआ। इस दौरान फैशन, खेल, नृत्य, गायन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। बोतल गेम में मोनिका श्रीवास्तव प्रथम और मीना सिंह द्वितीय रहीं, पेपर गेम में निरूपा विजयी रहीं। रैंप वॉक में श्रेया ने प्रथम स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.