Chandauli News: प्रतिदिन 120 मरीजों की होगी डायलिसिस, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला हास्पिटल में अब प्रतिदिन 120 मरीजों को डायलिसिस होगी। इसके लिए डायलिसिस सेंटर में बेड की क्षमता बढ़ाई गई है। साथ ही नई मशीनें लगाई गई है। इसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। वहीं चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी बढ़ाए गए हैं। किडनी रोगों को डायलिसिस की सुविधा 24 घंटे मिलेगी। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों के साथ ही बिहार प्रांत के किडनी रोगों को काफी सहुलियत हो जाएगी। अब तक 30 बेड की ही सुविधा अस्पताल में उपलब्ध थी। जिससे मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) में जिले के साथ ही बिहार प्रांत के प्रतिदिन लगभग ढाई हजार से ज्यादा मरीज आते है। इन मरीजों को जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.