चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: चंदौली। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या की गणना को त्रुटिरहित एवं समयबद्ध तरीके से कराने के उद्देश्य से तैयारी पूरी कर ली गई है। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ब्लाकवार लगाए गए प्रगणकों और सुपरवाइजरों को बकाएदे प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें एक दिसंबर से चार जनवरी तक घर-घर की जाने वाली जनगणना कार्य के लिए तकनीकी जानकारी, डेटा संकलन की सही विधि सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान एडीएम राजेश कुमार ने जनगणना के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक इस दौरान नागरिक पोर्टल के माध्यम से...