चंदौली, जुलाई 2 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक आयोजित वन महोत्सव के तहत गुरुवार को चकिया वन रेंज के रसिया रोपावनी-2026 क्षेत्र में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते भूजल स्तर जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ...