Chandauli News: पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत
चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के कुसुम्ही स्थित दशमी पोखरे में रविवार दोपहर नहाने के दौरान बच्चा डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसको पानी से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। धानापुर कस्बा के दिक्षण बस्ती निवासी शिवबचन का 10 वर्षीय बेटा किशन रविवार दोपहर अपने ममेरे भाई रोहन के साथ दशमी पोखरे पर घूमने गया था। गर्मी होने पर दोनों पोखरे में नहाने लगे। इस दौरान किशन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ममेरे भाई ने शोर मचाया तो पास में ही मरम्मत कार्य कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.