Chandauli News: पैर फिसलने से युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: धीना,हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के रईठा गांव में गुरुवार दोपहर शौच के लिए खेत की ओर गए 28 वर्षीय युवक का पैर फिसलने से अगहर वीर बहुरिया नदी के गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के रईठा गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मुंशीराम गुरुवार की दोपहर घर से शौच के लिए खेत की ओर गया था। शौच के बाद वह नदी किनारे पानी छूने पहुंचा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धीना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.