Chandauli News: पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर बर्बाद हो रहा पानी
चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइप फटने के कारण पानी गांव के मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा है। वहीं पेयजल की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन फट जाने से लगातार पानी बह रहा है। इससे एक ओर हजारों लीटर स्वच्छ पानी नालियों और सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लोगों को जरूरत के मुताबिक पेयजल नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन से पानी का रिसाव होने के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो रहा है। इससे सड़क से आने-जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.