Chandauli News: पेड़ कटे तो गांवों की ओर बढ़ेगा वन्यजीवों का पलायन
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जंगलों की अंधाधुंध कटाई से वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है, जिससे उनके गांवों और बस्तियों की ओर पलायन की आशंका बढ़ गई है। पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है। यह बातें सोमवार को राजदरी-देवदरी इको पर्यटन स्थल के सभागार में आयोजित पारिस्थितिकीय पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। वन, वन्यजीव और जैव विविधता की सुरक्षा बेहद जरूरी है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इको पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटन स्थलों की स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.