चंदौली, सितम्बर 29 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई की ओर से मंगलवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में बिछियां स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनगीना सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सेवानिवृत्त पेंशनर अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। लेकिन सरकार उपेक्षात्मक रवैया अपनाए जुए है। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों को शामिल करने की मांग इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वित्त व...