Chandauli News: पूर्व सैनिकों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं सैनिक परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जमीनी विवादों और पेंशन संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की सीमा पर सेवाएं देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े प्रकरणों का नियमानुसार और एक तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का तुरंत संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.