Chandauli News: पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का लंबी बीमारी बाद निधन
चंदौली, अगस्त 24 -- Chandauli News: चंदौली। 1991 और 1993 में लगातार दो बार भाजपा से चकिया विधायक रहे। शहाबगंज विकासखंड के मंगरौर गांव निवासी 66 वर्षीय राजेश बहेलिया लंबे समय से डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज पिछले करीब पांच वर्षों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। बीते रविवार को हार्ट अटैक पड़ने के बाद उनको चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया था। जहां रास्ते में ही उनका निधन हो गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भाजपा नेता का निधन, दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.