Chandauli News: पूर्व विधायक ने भैंसउर विद्यालय में समुचित कराया सफाई
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भैंसउर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू पहुंचे। इस दौरान शौचालय में गंदगी देख नाराज दिखे। वहीं शौचालय की समुचित साफ-सुफाई कराई। साथ ही ऐसे कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई टीम भी गठित की। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने 11 ऊर्जावान युवाओं की टीम को 'मैं हूं मनोज' नाम दिया और उनकी जिम्मेदारी भी तय की। बताया कि 'मैं भी मनोज' टीम के सभी सदस्य बरहनी ब्लाक में कार्यरत होंगे, जो जन सूचना व शिकायत पर सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य करेंगे। बताया कि सफाई को लेकर सरकारी तंत्र लापरवाह हो गया है। गांव में सफाई के लिए रखे गए सफाई कर्मियों को सरकारी दफ्तरों से अटैच कर दिया गया है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का जिम्मा खुद उठाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.