Chandauli News: पूर्व बार अध्यक्ष एवं चिकित्सक के मध्य हुआ सुलह
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते मंगलवार को बार एसोसिएशन नौगढ़ के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर के दुर्व्यवहार किया गया था। इस क्रम में बुधवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता सीएचसी पहुंचकर नाराजगी जताए। । अधिवक्ताओं के पहुंचने की सूचना पर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक माहौल गरमा गया। अधिवक्ताओं ने चिकित्सक के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार सिंह पटेल ने बीच-बचाव कर अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। उनकी मौजूदगी में चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने गलती स्वीकार की और भविष्य में इस तरह की घटना न होने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सीएचसी कर्मियों पर अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.