Chandauli News: पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देवी मंदिरों में भी हुआ दर्शन-पूजन
चंदौली, अक्टूबर 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को जिले भर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह की आरती के बाद भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूजा पंडालों में जयकारे गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, नवरात्र के आखिरी दिन देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Mau News: दुर्गा उत्सव:अष्टमी पर पंडालों में उमड़े श्रद्धालु नवरात्र के अंतिम दिन पूजा पंडाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.