Chandauli News: पुलिस प्रशासन से बेखौफ हाइवे बना गैराज, वाहनों की करा रहे मरम्मत
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में हाइवे पर और सर्विस रोड किनारे छोटे से लेकर भारी वाहनों के खड़ा करने पर पुलिस प्रशासन सख्त है। बीते दिनों एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर ऐसे 20 वाहनों का चालान करने के साथ ही पांच चालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। वहीं इससे बेखौफ चालक पड़ाव-पीडीडीयू नगर हाइवे पर जहां तहां वाहन खड़ा कर रहे हैं। वाहनों को खड़ा कर कहीं मरम्मत करा रहे हैं तो कहीं पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। गैराज बने पर आवागमन करने वालों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर मार्ग काफी व्यस्त रहता है। प्रतिदिन काफी संख्या में छोटे बड़े वाहन जिले के अलावा बिहार, झारखंड सहित पूर्वोत्तर से वाहनेां और यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। इसके चलते लगने वाले जाम से निजात दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.