चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एलबीएस कटरे से बीते सोमवार की दोपहर गायब हुए डेढ़ साल के मासूम देवांश को पुलिस ने मानसरोवर पोखरे के समीप देर रात सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी था और पूछताछ कर छोड़ दिया गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव निवासनी सोनी बिंद अपने छह वर्षीय पुत्र श्रेयांश, तीन वर्षीय सिद्धांश और डेढ़ वर्षीय देवांश को लेकर बीते सोमवार की दोपहर दो बजे एलबीएस कटरे में पहुंची। जहां सबसे छोटा बच्चा देवांश को नींद लगने पर मॉ सोनी ने ठेला पर सुलाकर समीप के दुकान पर सिमकार्ड खरीदने लगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सिम कार्ड लेने आई महिला के बच्चे को उठा ले ...