चंदौली, अगस्त 31 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन के दूसरे दिन एकल अभियान के गतिविधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को थाना नौगढ़ में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर के उनके सुख, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य तथा सुरक्षित जीवन की कामना किया।रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान बहनों ने पुलिसकर्मियों को समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया। पुलिस जवानों ने भी राखी बंधवाकर बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर जरूरत के समय सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एकल अभियान के संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, भाग विंध्याचल एवं...