Chandauli News: पुलिस की घेराबंदी देख गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत, एक गंभीर
चंदौली, जुलाई 25 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर गंगा पुल से शनिवार की भोर में पुलिस चेकिंग के दौरान 11 गोवंश से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्करों ने सैदपुर गंगा पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिसमें एक पशु तस्कर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं तीसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बलुआ थाना अंतर्गत मारुफपुर पुलिस चौकी प्रभारी सहयोगियों के साथ पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोवंश से लदी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की घेराबंदी होते ही वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। बचने के प्रयास में दो तस्कर सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए। जिसमें 24 वर्षीय काजू कुमार और 26 वर्षीय शिवांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.