चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थानाध्यक्ष एवं अमदहां पुलिस चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार और अमदहां चौकी प्रभारी हंसराज मिश्रा पर मनमानी, भूमि विवाद बढ़ने और शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। बैठक में सर्वसम्मति से मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष है। करीब 14 दिन पूर्व पण्डी गांव के समीप जंगल में एक बुजुर्ग की हत्या कर चोर बकरियां चुरा ले गए थे। इस घटना का हवाला देकर अधिवक्ताओं ने स...