चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों पर एक रिटायर्ड फौजी के साथ बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली में ही प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वारणसी रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रिटायर्ड फौजी सुनील पटेल जनहित संकल्प पार्टी एवं सरदार सेना के महामंत्री हैं। तहरीर के अनुसार बीते की शाम विवाहिता की मौत के प्रकरण की जनकारी लेने मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली प्रभारी वार्ता के दौरान अभद्र व्यवहार किए। वही तीन चार सिपाही मारपीट कर हवालात में बंद कर दिए। यह भी पढ़ें- पूर्व फौजी से मारपीट के आरोप में थाना प्रभारी लाइन हाजिर आरोप लगाया कि उपजिला मजिस्ट्रेट के सामने झूठी एवं मनग...