Chandauli News: पुरानी रंजिश में लाइब्रेरी संचालक और छात्र की पिटाई
चंदौली, सितम्बर 30 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा (जन्सों की मड़ई) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर निजी लाइब्रेरी संचालक और एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो सगे भाइयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंजख्वाजा निवासी रामअशीष यादव अपने घर में लाइब्रेरी चलाते हैं। आरोप है कि 28 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के राहुल यादव और घनश्याम यादव पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित जान बचाकर लाइब्रेरी में पहुंचा तो आरोपी वहां भी घुस आए और पिटाई की। इस दौरान लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्र मनोज कुमार सिंह ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.