चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखे जाने वाले जिउतिया पर्व (जिवित्पुत्रिका व्रत) को लेकर बाजारों में शुक्रवार को दिनभर भारी भीड़ देखी गई। शनिवार को महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पुत्र के दीर्घायु जीवन की कामना करेंगी। इसे लेकर एक दिन पहले ही व्रतधारियों के परिजनों ने फल और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। मान्यता है कि जिवित्पुत्रिका व्रत संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस व्रत को माताएं बेहद कठिन नियमों के साथ निर्जला रखती हैं। व्रत के एक दिन पहले माताएं नहाय-खाय करती हैं, फिर अगले दिन निर्जला व्रत रखकर जिमूतवाहन की कथा सुनती हैं। व्रत को लेकर पीडीडीयू नगर, धानापुर, चहनिया, सकलडीहा, चंदौली सहित ग्रामीण बाजारों में सैकड़ों की संख्या में...