चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में दो दिन पूर्व विजय और अजय की थोक किराना दुकान में हुई अगलगी की घटना को लेकर गुरुवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिलकर हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर हर संभव मदद करने का आश्वशन दिया।खण्डवारी रानेपुर गांव के रहने वाले विजय-अजय की चहनियां कस्बा में थोक किराना की दुकान है। मंगलवार की रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। जिसमें लाखों रुपये के तेल, रिफाइन, मैदा, चीनी, मसाला आदि सहित बहीखाता जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना हुई है। एक बच्चे का एक्सीडेंट हुआ जो हॉस्पिटल में भर्ती है। हर ...