Chandauli News: पीडीडीयू स्टेशन के समीप तीन शराब तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने पीडीडीयू स्टेशन के समीप शनिवार को एक कार से शराब जब्त करने के साथ ही तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत 54 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम वीआइपी रेलवे गेट के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक कार से कुछ लोग उतरे, जो पार्सल गेट से होते हुए स्टेशन की ओर जाने की तैयारी में थे। जब उनकी जांच की गई तो उनके पास बैग से 16 लीटर से अधिक शराब पाई गई। जिसकी कीमत 54 हजार है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे पीडीडीयू नगर से शराब खरीद कर बिहार ले जा रहे थे। जहां में अधिक कीमत पर बेचते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.