Chandauli News: पीडीडीयू रेल मंडल से 445 मालगाड़ियों का हुआ आवागमन
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल ने बीते 06 अक्टूबर को कुल 445 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक का सर्वाधिक है। इसमें 220 मालगाड़ियां अधिग्रहित अर्थात प्राप्त की गईं, जबकि 225 मालगाड़ियां हस्तांतरित अर्थात अन्य मंडलों को सौंपी गईं। इससे पहले सर्वाधिक आदान-प्रदान 02 अगस्त 2026 को 442 मालगाड़ियों का था, जिसमें 224 अधिग्रहित और 218 हस्तांतरित थीं। 06 अक्टूबर को मंडल में 266 यात्री गाड़ियों का संचालन भी हुआ। इसमें 164 डाक/एक्सप्रेस और 102 सवारी गाड़ियां शामिल रहीं, जिनमें 16 विशेष गाड़ी भी थीं। डाक/एक्सप्रेस में 80 डाक/एक्सप्रेस, 11 राजधानी, 4 वंदेभारत, 3 गरीब रथ, 52 अत्यंत तीव्रगामी, 7 अमृत भारत, 3 दुरंतो और 4 जनशताब्दी शामिल थीं। इस तरह कुल 711 गाड़ियों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.