Chandauli News: पीडीडीयू पर डीआईजी ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
चंदौली, अक्टूबर 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। काशी में 22 से 25 अक्तूबर तक होने वाले तीन दिवसीय भव्य एयर शो को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में रविवार की दोपहर तीन बजे वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। पीडीडीयू नगर पहुंचने पर जिले के पुलिस अधिकारियों ने डीआईजी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय और प्रवेश-निकास द्वारों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से यात्रियों की सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- वाराणसी में एयर शो: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 79 अस्थायी पुलिस थाने बने, 25...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.