Chandauli News: पीडीडीयू नगर के नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार
चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि पीडीडीयू नगर तहसील वाराणसी से सटा होने के कारण यहां शासन की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: भू अर्जन से संबंधित योजनाओं का डीएम ने की समीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.