चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सिक्स लेन निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस दौरान शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन से स्अे दक्षिण पटरी के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने नोटिस चस्पा किया है। वही किसी को किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात सितंबर की दोपहर पीडीडीयू उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखना होगा। पीडब्ल्यूडी के नोटिस चस्पा किए जाने पर दुकानदारों में उहांपोह की स्थिति बनी हुई है। मोहनसराय से लेकर गोधना तक हाइवे निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान नगर के अलावा अन्य जगहों पर काफी हद तक हाइवे निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। वही पीडीडीयू नगर में खासकर दक्षिण पटरी पर अतिक्रमण हटाने के बाद नाला के बाद बचे जगहों दुकान का निर्माण कार्...