Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर आधे घंटे तक बिजली रही गुल
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार की शाम अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूबा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े छह बजे से सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर अप की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और प्लेटफार्म नंबर तीन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस खड़ी थी। बिजली गुल होते ही प्लेटफार्मों पर अंधेरा छा गया और ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्री मोबाइल की टॉर्च जलाकर आवागमन करते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज और बुकिंग काउंटर के पास देखने को मिली, जहां घना अंधेरा होने से यात्री इधर-उधर भटकते रहे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.