Chandauli News: पीएम के आगमन को लेकर पड़ाव से बिहार बॉर्डर तक दिखी मुस्तैदी
चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर रविवार को चंदौली जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पड़ाव से लेकर नौबतपुर बिहार बॉर्डर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।वाराणसी में एयर शो का आज आखिरी दिन है। पीएम के आगमन को देखते हुए चंदौली पुलिस अलर्ट मोड पर रही। पड़ाव क्षेत्र में ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैद पुलिसकर्मी आने-जाने वालों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह के नेतृत्व में वाराणसी की ओर जाने वाले हर वाहन की तलाशी ली गई। मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाना और चंदौली सदर कोतवाली की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीएम के आगमन को लेकर पड़ाव से बिहार बॉर्डर तक मुस्तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.