Chandauli News: पीएचसी बरहनी पर महिलाओं की जांच कर दी दवाई
चंदौली, अगस्त 12 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 116 महिलाओं को डॉ. कुसुम ने जांच कर दवाएं दी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर हर माह के नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार की देख रेख में अस्पताल पर आयी सभी महिलाओं का जांच हुई। जिसमें छह हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाएं पाई गयी। जिनमें रक्त, वजन की जांच कराई गई। इस दौरान पाया गया कि इन महिलाओं ने खून की कमी है और वजन भी कम है। महिला चिकित्सक ने सभी महिलाओं को बेहतर खान पान के साथ-साथ जिला अस्पताल पर समय-समय पर जांच कराने सलाह दी। बताया कि गर्भवती महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.