चंदौली, अगस्त 1 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में लंबे समय से रखी हेल्थ एटीएम मशीन को शीघ्र संचालित कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने मुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर सप्ताहभर के अंदर हेल्थ एटीएम मशीन को चालू कराने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को भाजपा नेता प्रेम नारायण सिंह उर्फ मंटू सिंह ने विधायक से मुलाकात कर इसकी जानकारी दी। हेल्थ एटीएम मशीन के पुनः शुरू होने के बाद मरीजों को वजन, लंबाई बीएमआई ,बॉडी फैट, शरीर का तापमान, रक्तचाप,ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल), यूरिक एसिड,डेंगू, मलेरिया,टाइफाइड एवं एचआईवी जैसी रैपिड जांच, ईसीजी, फेफड़ों की कार्यक्षमता (पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट), आंखों की रोशनी, कलर...