Chandauli News: पीआरवी पुलिसकर्मी से अभद्रता, जान से मारने की धमकी
चंदौली, अक्टूबर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा ईंट मंडी के पास शनिवार रात ओवरलोड ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करने पर पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीआरवी कर्मी मोहम्मद सरताज खां ने बाबू सोनकर, उसके भाई सुमित सोनकर समेत आधा दर्जन लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पुलिसकर्मी के अनुसार बीते शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह मन्नापुर में एक इवेंट ड्यूटी पर गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौटते समय सेमरा ईंट मंडी के पास उसे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम बाबू सोनकर बताया। इसी दौरान पीछे से एक ओवरलोड बोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.