Chandauli News: पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में बेटे पर मुकदमा दर्ज
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी निवासी प्रकाश नारायण सिंह ने अपने पुत्र पर शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पुत्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रकाश नारायण सिंह के अनुसार, उनका पुत्र अभिनव आनंद सिंह अक्सर शराब पीकर घर में विवाद और मारपीट करता है। बीते शुक्रवार को वह अपनी पत्नी लैली सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो पुत्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह बगल हटकर वार से खुद को बचाया, जिससे कुल्हाड़ी उसके हाथ से छूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.