चंदौली, अक्टूबर 7 -- Chandauli News: सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में बुधवार की भोर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।शहाबगंज थाना क्षेत्र के सवैया मलहर गांव निवासी 28 वर्षीय मधु की शादी दस साल पहले नौबतपुर के राजू से हुई थी। राजू मजदूरी करता था। चर्चा है कि राजू नशे का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बुधवार की भोर में पति बाहर गया था। तभी पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। सूच...