चंदौली, जुलाई 12 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद ब्लॉक क्षेत्र के पुरैनी गांव में रेलवे लाइन चौड़ीकरण कार्य के दौरान नाला बंद किए जाने से ग्रामीणों के समक्ष पानी निकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक के अधिकारियों से भी किया, लेकिन समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। व्यासनगर के पूर्वी छोर पर रेलवे लाइन के किनारे स्थित पुरैनी गांव है। जहां की आबादी लगभग तीन हजार के करीब है और लोगों के घरों का पानी का निकासी रेलवे लाइन के किनारे होता चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रेलवे अंडरपास मे...