Chandauli News: पानी टंकी सफाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत
चंदौली, अगस्त 10 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर में रविवार की दोपहर पानी की टंकी की सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांवसभा के घोड़सार गांव निवासी 47 वर्षीय राजेश कुमार मजदूरों के साथ नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी की सफाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: ड्यूटी करके लौट रहे सफाई कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत इसमें करीब आधा दर्जन मजदूर टंकी के अंदर सफाई कार्य कर रहे थे। सफाई के दौरान टंकी से पानी बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.