Chandauli News: पानी के दबाव से रजवाहा का कमजोर तटबंध टूटा, सिंचाई प्रभावित
चंदौली, अगस्त 2 -- Chandauli News: शिकारगंज। हिन्दुस्तान संवाद । शिकारगंज रजवाहा में शुक्रवार रात पानी छोड़े जाने से भोका बंधी के हेड से लगभग 200 मीटर दूर नहर का करीब 11 फीट तटबंध ध्वस्त हो गया। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। इसको लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि शिकारगंज बाजार पुल के दोनों ओर नहर घास-फूस और झाड़ियों से पटी हुई है। समय पर सफाई नहीं होने से पानी का दबाव बढ़ा और तटबंध टूट गया। किसानों ने कहा कि शिकारगंज और उचेहरा रजवाहा में पानी के वितरण के लिए आज भी लकड़ी के पटरों का उपयोग किया जाता है। यहां जैक रेगुलेटर सिस्टम लगाया जाए। ताकि आवश्यकता पड़ने पर पानी को उचेहरा रजवाहा की ओर मोड़कर तटबंध टूटने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। किसान विकास मंच के नेता सरोज कुमार यादव ने बताया कि इस समस्या को जिला किसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.